Sunday, January 3, 2021

Bihar News: नालंदा की बेटी अर्पणा ने फतेह की केदारकंठ की ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना है सपना

प्रणय राज,नालंदा। नालंदा जिले में बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशन के समीप पंडित नगर निवासी अर्पणा की चर्चा सूबे में जोरशोर से हो रही है। दरअसल, नालंदा की बेटी अर्पणा ने केदारकंठ के 12 हजार फीट ऊंची बफीर्ली चोटी पर तिरंगा लहराकर कीर्तिमान जो बनाया है। यह कीर्तिमान हासिल करने वाली अर्पणा सूबे की दूसरी बेटी है।

सोल एडवेंचर उत्तराखंड के केदारकंठ ट्रैक के उत्तरकाशी जिले के गोविंद वन्यजीव अभ्यारण्य में स्थित है। जिसकी ऊंचाई 12 हजार 500 फीट है। केदारकंठ की चोटी फतह करने वाली अर्पणा नालंदा जिले की पहली तो सूबे की दूसरी बेटी हैं, जिन्हें यह गौरव मिला है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी का आरोप और छेड़खानी से परेशान इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, दो पेज का सुसाइड नोट बरामद

इसके पहले अर्पणा वर्ष 2012 से ही कर्राटे में भी कई बार अपना दम दिखा चुकी हैं। कई चैंपियनों को धूल चटाकर दर्जनों मेडेल अपने नाम किए हैं। अर्पणा सिन्हा ने बताया कि पर्वत पर चढ़ने के दौरान कभी अच्छा तो कभी डर लगता था। लेकिन, मन में एक जुनून था। उसके आगे डर भी हार गयी। चोटी पर तिरंगा लहराने का बचपन से शौक था। अब माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने का सपना है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2X4x8KT

No comments:

Post a Comment

MET 2026 Round 2 allotment result today; candidates must confirm admission by June 25

MAHE will release the MET 2026 Round 2 seat allotment result on June 20 after 8 PM through its official counselling portal. Candidates can c...