Sunday, January 3, 2021

बिहार: नालंदा में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को मारी गोली

प्रणय राज, नालंदा: जिले के सारे थाना इलाके के हरगावा गांव में पहले के विवाद को लेकर ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे छात्र को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी किशोर हरगांवा निवासी अधिक यादव का पुत्र श्रवण कुमार है। परिजनों ने बताया कि जब वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था, उसी बीच पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। । घायल छात्र श्रवण के मुताबिक गांव के ही संजय यादव, मुरारी यादव, डोमन यादव और रंकज यादव ने उसे गोली मारी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सारे थाना की पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ ले आई।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rPV9Dx

No comments:

Post a Comment

NEET UG 2026 re-exam: NTA launches verified WhatsApp alerts, issues fraud warning to aspirants

The National Testing Agency has introduced verified WhatsApp alerts for NEET UG 2026 re-examination candidates, enabling direct delivery of ...