पानीपत, हरियाणा
तोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नीरज के माता-पिता हरियाणा के पानीपत में रहते हैं। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी से झूमने वाले प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज भी उनके माता-पिता को बधाई देने और उन्हें सम्मानित करने खुद उनके घर पहुंचे। इस दौरान विज ने नीरज के माता-पिता को शॉल और गुलदस्ता भेंट किया, लेकिन वहां मौजूद सभी लोग उस वक्त हैरान रह गए जब अनिल विज ने उन्हें सम्मानित करने के बाद उनके पैर भी छुए। विज जैसे ही नीचे झुके, खुद नीरज के माता-पिता भी असहज हो गए और उन्हें ऐसा ना करने के लिए कहने लगे। नीरज के पिता ने उन्हें ऊपर उठाकर गले लगा लिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान भी अनिल विज काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि देश ओलिंपिक में गोल्ड के लिए तरसता था, लेकिन नीरज ने 135 हिंदुस्तानियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इसलिए वो उनके माता-पिता के चरण स्पर्श करने आए थे।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3iyJHde
No comments:
Post a Comment