Monday, February 1, 2021

‘Hope NPST will improve teacher quality’



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/2MnZTAs

Madhya Pradesh News : सिगरेट से जलाया हाथ, विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो आया सामने

छतरपुर
एमपी के छतरपुर जिले में सिगरेट विवाद को लेकर आरोपियों ने एक युवक की इस कदर पिटाई की है, पीड़ित युवक की जान पर बन आई है। मारपीट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित युवक को मारपीट में गंभीर चोटों आई हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कार के बोनट में 1.74 करोड़ रुपये, जलने के बाद सड़क पर उड़ने लगे नोट, राहगीरों ने बिगाड़ा खेल

दरअसल, घटना छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है, जहां चाय की एक दुकान पर युवक नीरज खड़ा होता है, तभी आरोपी आते हैं और वहीं खड़े होकर सिगरेट पीने लगते है। इसी बीच आरोपियों में से कोई एक जलती हुई सिगरेट नीरज के हाथ में चुभा देता है, जिससे विवाद शुरू हो जाता है। इसी बीच आरोपी युवक नीरज के साथ जमकर मारपीट शुरू कर देते है और घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।

विंध्य प्रदेश की मांग तेज, पूर्व BJP विधायक ने कहा- 'अब बीजेपी ओरिजनल नहीं है'

आसपास के लोग इससे पहले कुछ समझ पाते आरोपी घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। घटना में युवक को सिर में कई गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2LaVMr3

Telangana: Schools, colleges reopen in state after nearly 11 months

After nearly 11 months schools and colleges in Telangana reopened for physical classes on Monday with all precautionary measures in view of Covid-19 pandemic.

from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/3pEZS9X

विंध्य प्रदेश की मांग तेज, पूर्व BJP विधायक ने कहा- 'अब बीजेपी ओरिजनल नहीं है'

जबलपुर
पूर्व बीजेपी विधायक लक्ष्मण तिवारी ने विंध्य प्रदेश की मांग करते हुए अपनी ही पार्टी के अंदर भूचाल ला दिया है। रीवा के मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे लक्ष्मण तिवारी ने विंध्य और महाकौशल प्रदेश की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश में विंध्य से एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा प्रदेश सरकार के खजाने में जाता है लेकिन खर्च ग्वालियर, चंबल और इंदौर पर किया जा रहा है।

कार के बोनट में 1.74 करोड़ रुपये, जलने के बाद सड़क पर उड़ने लगे नोट, राहगीरों ने बिगाड़ा खेल

उन्होंने कहा कि ये विंध्य की उपेक्षा है। तिवारी ने कहा कि महाकौशल और विंध्य के लोग बहुत ही संस्कारवान हैं। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि कहीं न कहीं मौन धारण किए हुए हैं, जिसके कारण विंध्य और महाकौशल का विकास नहीं हो पा रहा है। विंध्य और महाकौशल के नेता अगर एक साथ हो जाएं तो हम एक नया जनादेश खड़ा करेंगे।

सूट-बूट वाले चोरों ने सगाई समारोह में किया हाथ साफ, जेवर से भरा बैग लेकर उड़े, CCTV वीडियो आया सामने

लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि विंध्य और महाकौशल प्रदेश मांग के लिए उनके साथ सत्ता और विपक्ष के तकरीबन एक दर्जन विधायक उनके साथ हैं। इनसे पहले बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी भी अलग विंध्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

महिला अधिकारी को वश में करना चाहता है पुलिस इंस्पेक्टर, घर के बाहर करवाया टोटका

'आज की भाजपा ओरिजनल भाजपा नहीं है'
पूर्व बीजेपी विधायक लक्ष्मण तिवारी ने आज की भाजपा को ओरिजनल पार्टी मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे लोगों की भाजपा अब नहीं है। आज की भाजपा वर्ग सेंटर पार्टी होकर रह गयी है, जिसमें तरह-तरह की पार्टी के लोग शामिल हैं।

150 करोड़ रुपये से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर की हवा होगी साफ, जानें Budget से MP को और क्या मिला

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की रानी लक्ष्मी बाई
लक्ष्मण तिवारी ने पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर बात करते हुए कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में उठा पटक कर रही है। लेकिन ममता बनर्जी देश की रानी लक्ष्मी बाई की तरह खड़े होकर उनका डट कर सामना कर रही हैं। गौरतलब है कि लक्ष्मण तिवारी को 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। टिकट न मिलने से नाराज तिवारी ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं मिली थी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3oEJIvY

सूट-बूट वाले चोरों ने सगाई समारोह में किया हाथ साफ, जेवर से भरा बैग लेकर उड़े, CCTV वीडियो आया सामने

इंदौर
शहर में सूट-बूट वालों चोरों ने दहशत फैला दी है। घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित सुरुचि गार्डन में चल रहे सगाई समारोह में 2 बदमाश चोरी के इरादे से घुस गए। मेहमानों के वेश में आए चोरों के इरादों को कोई भी भांप नहीं सका।

इंदौर कलेक्टर ने गणेश जी मांगी माफी, कहा- 'इस गलती के लिए ईश्वर हमें क्षमा करें'

वहीं, दोनों बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की थी। इसके बाद एक बदमाश दुल्हन की मां के पास रखे बैग को धीरे से उठाकर मौके से भाग खड़ा हुए। इसके बाद सगाई समारोह में रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने सबसे पहले वीडियो और फुटेज खंगाले। फिर लोगों ने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी।

कोरोना से जंग में खुद हुई संक्रमित, फिर भी नहीं टूटा हौसला, महिला थानेदार को मिला वुमंस वॉरियर्स का अवॉर्ड

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। दुल्हन के चाचा देवी शंकर शर्मा ने बताया कि सगाई के दौरान दो बदमाश अंदर आए और उन्होंने रैकी कर वारदात को अंजाम देकर बैग पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक बैग तकरीबन 8 तोला सोना, 80 हजार नगद और मेहमानों की तरफ से दिए गए लिफाफों से भरा था।

कार के बोनट में 1.74 करोड़ रुपये, जलने के बाद सड़क पर उड़ने लगे नोट, राहगीरों ने बिगाड़ा खेल

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3pFk6Aj

Congress on Budget 2021: कांग्रेस ने बजट को बताया धोखा, मोदी सरकार पर तीखा तंज

कांग्रेस पार्टी ने बजट 2021 को 'खोदा पहाड़, निकली चुहिया' करार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बजट के नाम पर सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। सरकार कंपनियों के विनिवेश के फैसले पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तय कर लिया है कि 'बेच डालेंगे सबकुछ, छोड़ेंगे नहीं अब कुछ'। उन्होंने अलग-अलग मदों में दी गई राशि का जिक्र करते हुए कहा कि बढ़ता राजकोषीय घाटा देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3cyetQw

Budget 2021 Reactions: विपक्ष के हमलों का रामदास आठवले ने तुकबंदी से दिया जवाब

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बजट 2021 का स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार ने उनके मंत्रालय को अच्छा बजट दिया है। वहीं बजट को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्षी दलों को आठवले ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने तुकबंदी सुनाते हुए कहा कि ये बजट जुमला नहीं, विरोधियों पर हमला है। सुनिए उनका पूरा बयान




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2NMF6a7

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...