from आज तक http://bit.ly/2QFyBDp
देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप बढ़ने से पारा ऊपर चढ़ गया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान (44.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को सर्वोच्च 'लाल रंग' की चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा कि लू का प्रकोप दो जून तक तब तक बना रहेगा जब तक कि बंगाल की खाड़ी से बहने वाली पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश से होती हुई दिल्ली नहीं पहुंच जातीं। IMD ने बताया कि मानसून के इस बार उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य से कम रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि अल-निनो मानसून पर अपना असर डालता है, जिसका असर बारिश के मौसम में जारी रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। मानसून के केरल तट के छह जून को पहुंचने की उम्मीद है। सामान्य तौर पर मानसून एक जून को यहां पहुंचता है। सामान्य से कम मानसून होने की दशा में गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं।
अमेरिका से मास शूटिंग की फिर एक घटना सामने आई है। अमेरिका के वर्जिनिया राज्य के एक सरकारी दफ्तर में मास शूटिंग की घटना घटी है। इस मास शूटिंग में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 जख्मी अन्य हो गये। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति लंबे समय से सरकारी कर्मचारी था। पुलिस प्रमुख जेम्स केर्वेरा ने बताया कि मास शूटिंग में गोली चलाने वाला कर्मचारी भी मारा गया है। अमेरिका में इस साल ऐसी बड़ी शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को हुई यह घटना इस साल हुई 150वीं ऐसी बड़ी शूटिंग थी। बड़ी शूटिंग से यहां मतलब उस घटना से है जिसमें चार से ज्यादा लोगों को हमला या फिर उनकी मौत हुई हो।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए ATC टॉवर से आंशिक संचालन 15 जून तक शुरू हो जाएगा और अब उम्मीद है कि ये बेहतरीन एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर परिचालन के लिए 15 सितम्बर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। एटीसी टावर को अप्रैल में ही काम शुरू करना था, लेकिन एयरस्पेस में कंजेस्चन के चलते काम में देरी हुई। शुरुआत में नया एटीसी टावर पुराने टावर के साथ मिलकर पैरलेर काम करेगा। नए टावर से क्षमता में बढ़ोतरी होगी और अधिक आधुनिक प्रणाली काम करने लगेगी।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान जो शख्स हेलमेट नहीं पहना होगा उसे पेट्रेल नहीं मिलेगा। इसके लिये इंतज़ाम कर लिये गए हैं और पुलिस को निर्देश दिया गया है कि पेट्रोल पंप के स्टाफ के साथ बदसुलूकी न हो इसकी व्यवस्था की जानी चाहिये। पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की हरकत को रेकॉर्ड किया जा सके। दोनों शहरों में 82 पेट्रोल पंप हैं जिसमें से 50 शहरी क्षेत्र में है।
भारत की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक पंजाब मेल 1 जून को 107 साल पूरे कर रहा है। पंजाब मेल पहले पंजाब लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी। आज़ादी के बाद इसका नाम बदल दिया गया। यह ट्रेन उस जमाने की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन थी। पंजाब मेल 1 जून, 1912 को चपहली बार चलाई गई। मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस से चलती थी। देश के बंटवारे के बाद इसका अंतिम स्टेशन फिरोज़पुर हो गया।
The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...