Friday, May 31, 2019

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, IMD ने जारी की लाल चेतावनी

देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप बढ़ने से पारा ऊपर चढ़ गया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान (44.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को सर्वोच्च 'लाल रंग' की चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा कि लू का प्रकोप दो जून तक तब तक बना रहेगा जब तक कि बंगाल की खाड़ी से बहने वाली पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश से होती हुई दिल्ली नहीं पहुंच जातीं। IMD ने बताया कि मानसून के इस बार उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य से कम रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि अल-निनो मानसून पर अपना असर डालता है, जिसका असर बारिश के मौसम में जारी रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। मानसून के केरल तट के छह जून को पहुंचने की उम्मीद है। सामान्य तौर पर मानसून एक जून को यहां पहुंचता है। सामान्य से कम मानसून होने की दशा में गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2YTVUfM

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...