from आज तक https://ift.tt/2DQdZUK
भारी-भरकम कर्ज में दबे एयर इंडिया को संकट से उबारने के लिए सरकार ने नए प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत एयर इंडिया के कुल 55,000 करोड़ रुपये के कर्ज में से 29,000 करोड़ रुपये के कर्ज को विशेष इकाई (एसपीवी) को स्थानांतरित किया जाएगा। इससे एयरलाइन के वार्षिक ब्याज में भारी गिरावट आएगी। उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोस्ती में हिंदुस्तान एक कदम आगे बढ़ाएगा तो मैं दो कदम बढ़ाऊंगा। सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वे (पाकिस्तान) एक कदम भी सकारात्मक रूप से उठाकर तो दिखाएं। रावत ने कहा कि हम भी जमीनी स्तर पर देखेंगे कि उसका क्या प्रभाव पड़ता है। आर्मी चीफ ने यह भी कहा कि जब तक पाक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता है तब तक हमारे देश की नीति स्पष्ट है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।
अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और सऊदी अरब के शहजादे से मुलाकात की. मोदी और गुतारेस ने वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत की भूमिका पर चर्चा की। PMO सूत्रों ने बताया कि बैठक इस बात का प्रतीक है कि दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को काफी महत्व देते हैं।
पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास में स्कूटर से टक्कर लगने के कारण 18 महीने के बच्चे की मौत हो गई। स्कूटर कथित रूप से 15 साल का किशोर चला रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि किशोर को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें बुधवार की रात करीब आठ बजकर पचास मिनट पर घटना की सूचना मिली। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किशोर को स्कूटर की चाबी कैसे मिली। स्कूटर मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...