देशभर के हजारों किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर से पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। आयोजक साफ कर चुके हैं कि वे हर हाल में आज संसद तक मार्च करके रहेंगे, जबकि दिल्ली पुलिस उन्हें किसी तरह रामलीला मैदान में ही रोके रखने की कोशिश कर रही है। पुलिस और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच इसे लेकर बातचीत जारी है। आपको बता दें कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर फसलों के उचित दाम की गारंटी देने का कानून बनाने और देशभर के किसानों का कर्ज एकमुश्त माफ करने के लिए संसद में कानून पास करने जैसी दो बड़ी मांगों को लेकर किसान दिल्ली पहुंचे हैं। पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा किसानों से मिले हैं। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी आ सकते हैं।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2BHpegx