Thursday, February 28, 2019

इमरान खान ने फिर की बातचीत की पेशकश, लेकिन आतंकी कैंप बंद करने की बात पर रहे चुप

भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता देख पाक पीएम इमरान खान ने शांति का प्रस्ताव रखा है, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने वही घिसी-पिटी बातें दोहराईं हैं जिनका भारतीय चिंताओं से कोई संबंध नहीं हैं। बातचीत की पेशकश में उन्होंने पुलवामा हमले पर भारत द्वारा सबूत दिये जाने की हालत में कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन वह यह बताना भूल गए कि 26/11, पठानकोट और फिर उड़ी के हमलों पर दिए गए सबूतों पर पाकिस्तान ने क्या कार्रवाई की। इमरान खान के भाषण में जैश और लश्कर के आतंकी कैंपों को बंद कराए जाने का भी कोई जिक्र नहीं है जिसकी वजह से भारत ने हवाई हमले किए।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2UaOIdf

No comments:

Post a Comment

Meet the IIT Bombay graduate who rejected an ISRO job to build a Rs 1,000 crore startup

Manoj Meena rejected an ISRO offer to pursue engineering that solved real problems. He and Sibabrata Das founded Atomberg Technologies in 2...