Thursday, February 28, 2019

एक पाक विमान मार गिराया गया, IAF का एक पायलट लापता: भारत सरकार

पत्रकारों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि कल जैश के खिलाफ भारत की कार्रवाई के बाद आज पाकिस्तान ने अपने एयर फोर्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विमानों को पहचान लिया गया और भारतीय वायुसेना ने पाक विमानों को वापस खदेड़ा। हवाई युद्ध में भारतीय मिग 21 बाइसन जेट ने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया गया, लेकिन इस दौरान एक भारतीय मिग 21 जेट भी नष्ट हुआ और इस विमान का पायलट लापता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने इस लापता पायलट के उनके उनके कब्जे में होने का दावा किया है, लेकिन अभी तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2NwcrlD

No comments:

Post a Comment

Meet the IIT Bombay graduate who rejected an ISRO job to build a Rs 1,000 crore startup

Manoj Meena rejected an ISRO offer to pursue engineering that solved real problems. He and Sibabrata Das founded Atomberg Technologies in 2...