Friday, March 1, 2019

पाकिस्तान के 87 फीसदी हिस्से पर इसरो सैटेलाइट्स की HD नजर

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) देश के लिए सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसरो के सैटलाइट्स पाकिस्तान के 87 फीसदी हिस्से पर नजर रखते हैं और HD क्वॉलिटी की मैपिंग करते हैं, जो बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे ऑपरेशंस के लिए सस्त्रबलों के लिए महत्वपूर्ण इनपुट होते हैं। भारतीय सैटलाइट्स पाकिस्तान के कुल 8.8 लाख वर्ग किलोमीटर के भूभाग में से 7.7 लाख वर्ग किलोमीटर हिस्से पर नजर रखने में सक्षम हैं और भारतीय कमांडर्स को 0.65 मीटर तक की HD तस्वीरें दे रहे हैं। भारत की यह क्षमता दूसरे पड़ोसी देशों के लिए भी है। हमारे सैटलाइट्स 14 देशों के कुल 55 लाख वर्ग किलोमीटर हिस्से को मैप कर सकते हैं, लेकिन चीन को लेकर जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। एक सूत्र ने कहा, 'यह कवरेज कार्टोसैट सैटलाइट्स से है। इसरो सेवाएं उपलब्ध कराता है, लेकिन हम इस पर कॉमेंट नहीं कर सकते हैं।' 17 जनवरी को अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत पाकिस्तानी घरों में झांक सकता है और यह कोई मजाक नहीं था। उन्होंने कहा था, 'भारत का इन्टग्रेटिड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम भारत को पाकिस्तान के घरों और बरामदों को देखने में सक्षम है।'




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2H3MHfc

No comments:

Post a Comment

JEECUP 2026 admit card: When and where to download UPJEE Polytechnic hall ticket

JEECUP 2026 admit card: The Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh has revised the JEECUP 2026 examination schedule, with the UPJ...