Friday, March 1, 2019

अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर जुटे लोग

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर लोग जुट गये हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कल पार्लिमेंट को संबोधित करते हुए अभिनंदन को रिहा करके भारत भेजने की बात कही थी। बता दें कि भारतीय सैन्य ठिकानों पर बुधवार को हमले की कोशिश करने वाले पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने और एक फ16 को मार गिराने के क्रम में इंडियन एयरफोर्स का एक मिग-21 क्रैश हो गया था। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पैराशूट से कूद गए थे और एलओसी के उस पार उतरे थे। वहां उनके साथ मारपीट हुई थी और उनके आपत्तिजनक विडियो को पाकिस्तान ने प्रॉपगेंडा वॉर के तहत जानबूझकर जारी किए थे, जो वायरल हो गए थे।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2T4pa53

No comments:

Post a Comment

AP EAMCET 2026 answer key, response sheet releasing shortly at cets.apsche.ap.gov.in: Check steps to download, raise objections

The provisional AP EAMCET 2026 answer key and response sheet will be released today, May 25, at 11 am on the official APSCHE website. Candid...