देश की GDP वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के तीसरे क्वॉर्टर (अक्ट्रबर- दिसंबर) में धीमी पड़कर 6.6% रही। विनिर्माण, खनन और कृषि क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर की रफ्तार कम हुई। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आर्थिक वृद्धि दर का यह आंकड़ा पिछली पांच तिमाहियों में सबसे कम रहा है। हालांकि, इसके बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। दिसंबर में मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान आरबीआई ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए विकास दर 7.4% रहने का अनुमान जताया था। सीएसओ ने वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी विकास दर 7.2% रहने का अनुमान जताया है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी विकास दर 7.4% रहने का अनुमान जताया गया है।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2Tk4KV4
No comments:
Post a Comment