Friday, March 1, 2019

नचिकेता से अभिनंदन वर्तमानः IAF के दो पायलटों की कहानी

पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। भारत ने तुरंत MiG 21 प्लेन से जवाबी कार्यवाही शुरू की। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एक F 16 विमान को गिरा दिया। इस लड़ाई मे भारत का एक MiG 21 प्लेन भी पाकिस्तान से गिराया। MiG 21 प्लेन के पायलट विंग कमाण्डर अभिनंदन वर्तमान ने सुरक्षित तरीके से अपने आप को विमान से eject किया। ऐसी ही घटना 1999 के करगिल युद्ध के दौरान घटी थी। Flight Lieutenant के नचिकेता को अपने MiG 27 विमान से eject करना पड़ा था। नचिकेता को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे बंदी बना लिया गया। इसी युद्ध मे भारत ने वीर सपूत Squadron Leader अजय अहूजा को खोया था। अहूजा को पाकिस्तानी ज़मीन पर मार दिया गया जबकि वह भी सुरक्षित तौर पर अपने आप को विमान से eject कर चुके थे। लेकिन नचिकेता भाग्यशाली थे कि उन्हें केवल बंदी बनाया गया। कई दिनों की बातचीत के बाद पाकिस्तान ने नचिकेता को 3 जून, 1999 को रिहा किया। अब पाकिस्तान ने आश्वासन दिया है कि अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा कर दिया जायेगा। भारत अपने वीर सपूतों को नमन करता है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2GPU1M8

No comments:

Post a Comment

Schools closed in Uttar Pradesh, Uttarakhand, Kerala and Karnataka amid monsoon rain alerts today

Schools remained closed across several districts in India today, July 9, as heavy monsoon rainfall prompted local administrations to suspend...