US ने हमजा बिन लादेन का पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्कार देने का इनाम देने के घोषणा की है। हमजा, आतंकवादी संगठन अलकायदा के चीफ रहे ओसामा बिन लादेन का बेटा है और वह अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए US और उसके सहयोगी देशों पर हमले की साजिश रच रहा है। इसी को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इतने बड़े पुरस्कार का ऐलान किया। हमजा ने पिछले दिनों 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर ली थी।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2NBqgis
No comments:
Post a Comment