Tuesday, April 30, 2019

तमिलनाडु में 700 साल पुरानी मूर्ति बरामद, 1915 में हुई थी चोरी

तमिलनाडु के मदुरै के एक मंदिर से 1915 में चुराई गई एक मूर्ति बरामद हुई है। 700 साल प्राचीन यह मूर्ति एक पुराने घर में दीवार के अंदर छिपाई गई थी। मदुरै के मेलूर में स्थित मंदिर के पुजारी करुप्पासामी पर मूर्ति चुराने का आरोप लगा था। पुलिस ने रविवार को 1.5 फीट लंबी द्रौपदी अम्मन की मूर्ति को बरामद कर लिया और इसे मंदिर प्रशासन को सौंप दिया गया। करुप्पासामी के पोते मुरुगेसन (60 वर्ष) ने सबसे पहले अपने परिवार का रहस्य उजागर किया था। मूर्ति विभाग के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि करुप्पासामी ने दूसरे पुजारी से झगड़े की वजह से मूर्ति चुरा ली थी। हालांकि उसी साल (1915) में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और ब्रिटिश पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की लेकिन मामला सुलझ नहीं सका था।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2V2e1To

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...