Tuesday, April 30, 2019

कन्नौज: SP नेता नजरबंद, समाजवादी पार्टी ने BJP पर लगाया चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट पर मतदान से ठीक पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया। SP नेताओं ने कहा की पुलिस ने रविवार शाम को ही पार्टी के स्थानीय नेताओं को नजरबंद कर दिया था। उन्होनें आरोप लगाया कि BJP चुनाव में गड़बड़ी करने की तैयारी में है और SP कार्यकर्ता उन्हें ऐसा करने से रोक ना पाएं इसलिए उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि कन्नौज लोककसभा सीट से SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और यहां की वर्तमान सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ रहीं है। उनका मुकाबला BJP के सुब्रत पाठक से है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2XUBO4A

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...