Thursday, May 30, 2019

TMC के एक और MLA मुनीरुल इस्लाम समेत कई नेता BJP में शामिल

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC को 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के MLA मुनीरुल इस्लाम BJP में शामिल हो गए। दिल्ली में उनके साथ TMC के वरिष्ठ नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमई दास ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। BJP का दावा है कि अगले कुछ दिनों में TMC के 6 और MLA पार्टी का दामन थाम सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'दीदी (ममता बनर्जी) के अहंकार के कारण वहां काम करने में लोगों का दम घुट रहा है इसलिए बड़ी संख्या में लोगों का विश्वास PM मोदी पर बढ़ रहा है।'




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/30V5qkr

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...