Monday, July 29, 2019

401 फुट लंबा तिरंगा लेकर कांवड़िया दे रहे शहीदों को सम्मान

धर्म और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत कांवड़ यात्रा देखने को मिल रही है। 401 फुट लंबा तिरंगा लेकर कांवड़िये जल चढ़ाने जा रहे हैं। इस झंडे को देखने के लिये लोग सड़क के किनारे इकट्ठा हो गए। इससे पहले बागपत से 251 फुट लंबा तिरंगा लेकर कांवड़िये निकले थे। बुलंदशहर के इन कांवड़ियों का कहना है कि उनका मकसद कारगिल में भारत की विजय की सालगिरह और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को सम्मान देना है। उनका कहना है कि देश की उन्नति के लिये लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2OBrjmG

No comments:

Post a Comment

MET 2026 Round 2 allotment result today; candidates must confirm admission by June 25

MAHE will release the MET 2026 Round 2 seat allotment result on June 20 after 8 PM through its official counselling portal. Candidates can c...