Tuesday, July 2, 2019

मध्यप्रदेश: सरकारी स्कूल में इमारत नहीं, गर्मी में टेंट में पढ़ने को मजबूर छात्र

मध्यप्रदेश के देवास ज़िले के डोकरखेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे भीषण गर्मी के बावजूद टेंट में पढ़ने के लिये मजबूर है। इस स्कूल की इमारत न होने के कारण समस्या पैदा हो रही है। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे धूप में पढ़ने के लिये मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर 2007 में स्कूल की इमारत बननी शुरू हुई थी। लेकिन प्रशासन की सुस्ती के कारण यहां इमारत बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया। इस मसले पर देवास के डीएम एस पांडे ने कहा कि छात्रों को अगर इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो प्रशासन जांच कराएगा और उचित कार्रवाई करेगा।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2JipPIl

No comments:

Post a Comment

TNEA rank list 2026 expected to be released today at tneaonline.org: Check complete details here

The TNEA Rank List 2026 is scheduled to be released on July 1 after being postponed from June 29 to incorporate revised CBSE re-evaluation m...