अपने 4-साल के पोते को आवारा गाय से बचाने में 70-वर्षीय महिला ने अपनी जान गंवा दी। यह घटना तब हुई जब राजाजीपुरम की रहने वाली विमला सिंह अपने पोते विष्णु के साथ गुरुवार रात 10 बजे टहलने निकली थी। विमला के बेटे राजा के अनुसार विष्णु सड़क पर खेल रहा था और उसकी माँ पास की सीढ़ी पर बैठी थी, जब एक आवारा गाय उसकी ओर दौड़ती हुई आई। आवारा गाय को देखते ही विमला अपने पोते की ओर दौड़ी और उसे गोद में ले लिया। गाय ने महिला को टक्करें मारीं, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले और गाय को दूर भगाया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2MEU8MO
No comments:
Post a Comment