Tuesday, September 3, 2019

करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाक के बीच चार सितंबर को बैठक

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के हल के लिए हुई विचार-चर्चा के बाद अब दोनों देशों के बीच चार सितंबर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे अटारी सड़क सीमा में उच्च अधिकारी स्तर की एक बैठक होगी। इसमें रावी नदीं पर पुल निर्मांण के मामले का हल निकलने के आसार हैं। दूसरी बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर 80 फीसदी सहमति बन चुकी है। शेष 20 फीसदी पर सहमति बनाने के लिए एक और बैठक होगी। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहमद सरवर ने एक बार फिर वायदा किया है कि इस बार श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान सरकार भारत से आने वाले दस हजार श्रद्धालुओं को वीजा जारी करेगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच हुए समझौता के अनुसार पाकिस्तान तीन हजार श्रद्धालुओं को वीजा जारी करता था। लाहौर में आयोजित इंटरनेशनल सिख सम्मेलन में उपस्थित सिख विद्वानों को संबोधित करते गवर्नर ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार सभी श्रद्धालुओं को 30 सितंबर तक वीजा जारी कर देगी।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2Lh4mli

No comments:

Post a Comment

TNEA rank list 2026 expected to be released today at tneaonline.org: Check complete details here

The TNEA Rank List 2026 is scheduled to be released on July 1 after being postponed from June 29 to incorporate revised CBSE re-evaluation m...