Monday, October 28, 2019

'वोट किसी को, सपोर्ट किसी को' के आरोप पर दुष्यंत चौटाला का हुड्डा पर पलटवार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें हुड्डा ने बीजेपी के साथ जाने को लेकर दुष्यंत पर वोटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया था। दुष्यंत ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने न तो बीजेपी के लिए और न हीं कांग्रेस के लिए वोट मांगे और इस पार्टी के 10 विधायक चुनकर आए। दुष्यंत ने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार के लिए साझा कार्यक्रम के आधार पर बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया गया। हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार की किसान-विरोधी नीतियों को भूली नहीं है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/32UY9lp

No comments:

Post a Comment

RRB Section Controller Exam 2026: Admit card released; download region-wise hall ticket here

The Railway Recruitment Board has released the RRB Section Controller Exam 2026 admit card for candidates registered under CEN 04/2025. The ...