26 नवंबर को भारत अपना संविधान दिवस मनाएगा। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। हालांकि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया था। संविधान ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष भीमराव अंबेडकर थे और समिति को संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे थे और देश को दुनिया का सबसे बृहद संविधान दिया। इस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला और पीएम नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2KVbByy
No comments:
Post a Comment