Thursday, January 30, 2020

मिलें शबना सुलेमान से जो बनीं है केरल की पहली महिला महावत

परंपरा को तोड़ते हुए अब महिलाएं उन सभी कामों में अपना हाथ आजमा रही हैं जो कभी सिर्फ पुरुषों के लिए ही सीमित थे। इसी कड़ी में 27 साल की शबना सुलेमान समाजिक बेड़ियों को तोड़ते हुए केरल की पहली महिला महावत बनी हैं। पहले चरण की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी शबना मनीशेरी राजेंदरण नाम की हथिनी को संभालती हैं। दूसरे और आखिरी चरण की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शबना मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों में हाथी को संभालेगी । आपको जानकर हैरानी होगी कि मेडिकल प्रफेशन में काम करने वाली शबना ने ये खास ट्रेनिंग पाने के लिए नौकरी से भी ब्रेक लिया है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2S2lQUG

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...