Sunday, April 26, 2020

लॉकडाउन: भुवनेश्वर के पर्यटक स्थल वीरान, 14 साल का लड़का भूखे बंदरों को खिला रहा खाना

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये लॉकडाउन जारी है और इससे जहां कुछ लोगों को परेशान होना पड़ रहा है वहीं जानवर भी इससे अछूते नहीं हैं। 14 साल के सौम्य रंजन राय ने भुवनेश्वर के पास स्थित खंडगिरि-उदयगिरि की गुफा के पास भूखे बंदरों को खाना खिलाया। पर्यटकों के यहां नहीं आने से बंदरों को खाने की वस्तुओं का अभाव हो रहा है। पहले लोग कुछ न कुछ बंदरों को खाने के लिये दे दिया करते थे। सौम्य के इस कदम की स्थानीय पशु कल्याण संस्था ने तारीफ की है। उसे इस कदम के लिये 'फ्रेंड ऑफ मंकी' का पुरस्कार दिया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3eVlZ72

No comments:

Post a Comment

NPCIL recruitment 2026: Notification released for 255 Stipendiary Trainee posts, registration begins on this date

Nuclear Power Corporation of India Limited announces recruitment for 255 Stipendiary Trainee/Technician roles at Kudankulam Nuclear Power Pr...