Monday, August 31, 2020

एमपी बच्चों के फिर परोसे जाएंगे अंडे, इमरती देवी के इस बयान से बढ़ सकती बीजेपी की मुश्किलें

पूर्व की कमलनाथ की सरकार में बाल विकास मंत्री रहीं इमरती देवी अब बीजेपी में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इमरती देवी ने भी पार्टी छोड़ दी थी। शिवराज सरकार में भी इमरती देवी के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी है। कमलनाथ की सरकार में रहते हुए इमरती देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा परोसने को लेकर फैसला लिया था। इस फैसले पर एमपी का सियासी परा चढ़ गया था। बीजेपी ने खूब विरोध किया था। अब इमरती देवी बीजेपी में हैं। लेकिन उनके सुर नहीं बदले हैं।

बीजेपी में भी नहीं बदले इमरती देवी के सुर, कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों में परोसे जाएंगे बच्चों को अंडा

कुपोषण दूर करने के लिए मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा परोसे जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि अंडा सिर्फ उन्हीं बच्चों को दिया जाएगा, जो अपने घरों में खाते हैं। अंडा नहीं खाने वाले छात्रों को सेव और केला दिया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/31IXUvC

No comments:

Post a Comment

AIAPGET admit card 2026 released at exams.nta.ac.in: Direct link to download hall tickets here

The NTA has released the AIAPGET 2026 admit card for candidates appearing in the postgraduate AYUSH entrance examination. The test will be h...