कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। इसकी ताजा मिसाल बने हैं केरल के कोच्चि के रहने वाले आनंदू विजयन। आनुंदू सिर्फ 24 साल के हैं। कोच्चि के एक मंदिर में क्लर्क का काम करते हैं। मेहनती हैं और पूरी लगन से ड्यूटी करते हैं और कभी-कभार लॉटरी में भी अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। पहले कभी भाग्य ने साथ नहीं दिया, पर कोरोना काल में किस्मत कुछ यूं मेहरबान हुई कि 300 रुपए का लॉटरी टिकट 12 करोड़ का जैकपॉट देकर चला गया। जी हां, 12 करोड़ रुपए। ओणम बंपर लॉटरी का वो टिकट, आनंदू के लिए किसी खजाने की चाबी जैसा साबित हुआ। टिकट का नंबर था TB173964।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hVxkUN
No comments:
Post a Comment