Thursday, September 3, 2020

Chapra News: पुलिस के सामने शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, खुलेआम उड़ी शराबबंदी की धज्जियां, देखिए VIDEO

छपरा
बिहार में शराबबंदी के बावजूद, अकसर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही मामला छपरा में सामने आया जहां शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। दोनों युवकों ने पहले एक ठेले वाले दुकानदार के साथ मारपीट और हंगामा किया।जब पुलिस की टीम उन्हें रोकने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी एक शराबी की जमकर नोक-झोंक देखने को मिली।

बीच सड़क शराब के नशे में युवक का हंगामा
शराबी का ये हाईवोल्टेज ड्रामा छपरा के बीचोबीच नगरपालिका चौक पर सामने आया। उस समय वहां अफरातफरी मच गई जब दो युवकों ने शराब पीकर एक ठेले वाले की दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने लगे। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, शराबियों की हिम्मत देखिए वो पुलिसकर्मियों से उलझते नजर आए। आखिरकार पुलिस आरोपी को गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई।

इसे भी पढ़ें:- बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सन्नी खटाल, पिस्टल-बम भी बरामद

शराबबंदी कानून की जमकर उड़ी धज्जियां
भले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा करने वाले शख्स को पकड़ लिया, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर शराबबंदी के बावजूद ऐसे मामले सामने कैसे आते हैं। बिहार के लगभग सभी जिलों से ऐसी खबरें देखने को मिल ही जाती है। आखिरकार इतनी कड़ाई और प्रशासन की चुस्ती के बावजूद इन लोगों को शराब कहां से मिल जाती है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/357czTk

No comments:

Post a Comment

Meet Annapurni Subramaniam, the first Indian woman to win the COSPAR Vikram Sarabhai Medal

Professor Annapurni Subramaniam, Director of the Indian Institute of Astrophysics, has become the first Indian woman to receive the COSPAR V...