Wednesday, September 23, 2020

Rewa: टोल प्लाजा पर युवकों की गुंडागर्दी, सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ा, CCTV वीडियो आया सामने

रीवा
शहर के सिटी कोतवाली इलाके में स्थित एक टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने गुंडागर्दी की है। गुंडागर्दी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक सिक्योरिटी गार्ड पर डंडे से वार कर रहे हैं। घटना मंगलवार रात डेढ़ बजे की है। युवकों के हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फूट गया है। सिक्योरिटी गार्ड ने कोतवाली थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर फिर लगाया आरोप, अधूरी कर्ज माफी के पैसे भी बैंक को नहीं दिए

दरअसल, रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा बाईपास स्थित टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने मंगलवार की देर रात हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड से युवकों की कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह डंडे से गार्ड की पिटाई शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख वहां तैनात दूसरे कर्मियों ने बीच बचाव किया।

धार में बीच सड़क पर शराब माफिया ने मचाया कोहराम, आरोपियों के निकलने के बाद पहुंची पुलिस

मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। जख्मी सिक्योरिटी गार्ड ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही टोल प्लाजा के लोगों ने पुलिस को सीसीटीवी वीडियो भी उपलब्ध करवाए हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर सीएसपी शिवेंद्र सिंह बघेल ने एफआईआर दर्ज होने पर अनभिज्ञता जाहिर की है




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/32YKNa0

No comments:

Post a Comment

NEET UG re exam 2026: NTA opens Scribe Details Portal for PwD/PwBD candidates

The National Testing Agency has opened the Scribe Details Portal for eligible PwD/PwBD candidates appearing in the NEET UG 2026 re-examinati...