Sunday, October 18, 2020

Bhopal News: सगी बहन ने छोटे भाइयों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, एक SDM और दूसरा भाई है स्टेशन मास्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने दो छोटे भाइयों पर गैंगरेप का शर्मनाक मामला दर्ज कराया है। प्रथमदृष्टया मामला परिवार की प्रोपर्टी को लेकर बहन-भाइयों के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है। तलाकशुदा बड़ी बहन से गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। फरियादी के खिलाफ भी मिसरोद थाने में केस दर्ज है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को धमका रहे शिवराज के मंत्री! वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना


तलाकशुदा बड़ी बहन के साथ गैंगरेप के मामले में एक मोड़ सामने आया है। एक और महिला ने अपने दो सगे छोटे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तो वहीं पुलिस इसे पारिवारिक मामला बता रही है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक पीड़ित महिला और आरोपियों के बीच में पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा है। एएसपी के मुताबिक फरियादी के खिलाफ पहले से ही मिसरोद थाने में अड़ीबाजी का मामला दर्ज है। पुलिस का मामले में यह भी कहना है कि महिला के मां बाप ने यह भी कहा है कि पीड़िता पहले से ही पैसों और मकान की मांग कर रही थी।
Seoni News: लोग देखते रहे और नदी में डूब गया युवक, देखें Live Video


एएसपी राजेश सिंह के बताया कि फरियादी की दो शादी हो चुकी हैं, जिसमें उसका तलाक भी हो चुका है। पुलिस ने कहा कि फरियादी ने जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है वो उसके सगे दो छोटे भाई हैं। जबकि घटना से आठ महीने बाद शिकायत दर्ज कराई गई है।
कांग्रेस के वचन पत्र पर बोले सीएम शिवराज-‘वादे हैं वादों का क्या’


एएसपी ने कहा कि फरियादी महिला इससे पहले भी थाने आ चुकी है, जिसमें उसने दुष्कर्म नहीं बल्कि भाइयों से पैसे दिला दिए जाएं इस उद्देश्य से पहली रिपोर्ट लिखाई थी। फरियादी के भाई के पास बहुत से चैट हैं, जिसमें उसने पैसे की मांग की है और नहीं देने पर अपने सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में सबूतों को तलाश रही है, ताकि मामले का सच सामने आ सके।

महिला अपने पति से अलग होने के बाद से मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे मामले को छिपाने के लिए उसके माता-पिता ने भी आरोपी भाइयों का साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। वहीं पीड़िता ने आरोपी भाइयों के खिलाफ मिसरोद थाने में मामला दर्ज करवाया है।

एक भाई SDM, दूसरा स्टेशन मास्टर

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता तलाकशुदा है, वह माता-पिता के साथ मिसरोद स्थित मायके में रहती है। उसके दो छोटे भाइयों की उम्र 32 और 35 साल बताई गई है। पीड़िता ने गुरुवार शाम मिसरोद थाने में बताया कि 24 फरवरी 2020 की रात उसके दोनों भाई कमरे में आए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक भाई एसडीएम और दूसरा भाई स्टेशन मास्टर है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
MP Assembly By Election 2020: वी डी शर्मा बोले- दिग्विजय सिंह आज के भारत के सबसे बड़े जयचंद, कमलनाथ को दी ये चुनौती




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/31hQ0bL

No comments:

Post a Comment

NIELIT CCC exams have been postponed; admit cards will be released later: Check complete details here

The National Institute of Electronics and Information Technology has deferred the January–March 2026 DLC (CCC/CCCP/ECC/ACC/BCC) exams due to...