Sunday, October 4, 2020

झारखंड के श्रम मंत्री का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा- बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी महागठबंधन की सरकार

अशोक तुलस्यान, चतरा
बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में भी सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। प्रदेश के श्रम नियोजन और प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले 15 साल के नीतीश सरकार के कुशासन से अब पूरी तरह त्रस्त है और बदलाव के मूड में है। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन की हवा फैल रही है।

चतरा में कार्यक्रम के दौरान बोले सत्तानंद भोक्ता
चतरा के आरजेडी विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिमरिया कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। किसान बिल पर विरोध जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीबों और किसानों के हित में नहीं बल्कि पूंजीपतियों और औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

रघुवर दास सरकार पर श्रम मंत्री ने साधा निशाना
सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड में सत्ता पर काबिज रही पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर गरीबों का पैसा पानी में बहा दिया था। रघुवर सरकार ने राज्य को विकास की दिशा में ले जाने के बजाय हाथी उड़ाने पर विश्वास रखा इसका परिणाम है कि आज राज्य का खजाना खाली है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2SpaQBh

No comments:

Post a Comment

Indian Army RVC SSC 95th Course 2026 last date today; apply here

Indian Army has issued a notification for the 95th SSC course in Remount and Veterinary Corps for 2026, inviting applications from veterinar...