Wednesday, October 14, 2020

चेकिंग के लिए रोका तो कुचलने की कोशिश, पुलिसवाले को कार के बोनट पर घसीटा

दिल्ली कैंट इलाके में कार चला रहे युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को कुचलने की कोशिश की। सिपाही ने खुद को बचाते हुए जंप मारी और कार के बोनट पर चढ़ गया। बावजूद इसके आरोपी कार को तेज रफ्तार में ले गया। करीब चार सौ मीटर तक उसे बोनट पर घुमाता रहा। फिर जिग जैग करते हुए सिपाही को कार से गिराकर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से दबोच लिया। सिपाही ने फैंसी नंबर प्लेट देखकर कार को रोकने की कोशिश की थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस हैरतअंगेज घटना को देख रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। दिल्ली कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गलत तरीके से गाड़ी चलाने और चोट पहुंचने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3dr29A0

No comments:

Post a Comment

RRB Section Controller Exam 2026: Admit card released; download region-wise hall ticket here

The Railway Recruitment Board has released the RRB Section Controller Exam 2026 admit card for candidates registered under CEN 04/2025. The ...