Thursday, October 15, 2020

Jabalpur News: सरकार के खिलाफ बयान देकर फंस गई फेक नक्सल भाभी, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

जबलपुर। हाथरस मामले से चर्चा में आई जबलपुर की डॉक्टर राजकुमारी बंसल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को डॉक्टर बंसल जमाते इस्लामिक संगठन के कार्यक्रम में शासन और प्रशासन के खिलाफ बयान देकर वे फंस गई हैं। अब हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू संगठनों ने गुरुवार को जबलपुर संभाग आयुक्त कार्यालय का घेराव कर डॉक्टर बंसल को मेडिकल कॉलेज से निलंबित करने की मांग की है।

शिवराज का कमलनाथ पर पलटवार, - वो बौखला कर कुछ भी बोल रहे हैं

गौरतलब है कि डॉ बंसल हाथरस जाने के बाद उत्तरप्रदेश SIT के निशाने पर हैं। बुधवार को रद्दी चौक पर जमाते -ए-इस्लामी हिन्द संगठन के एक कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ टीका-टिप्पणी करने के बाद जिला प्रशासन भी सकते में आ गया है। हिन्दू सेवा परिषद् ने डॉक्टर बंसल को 24 घंटे के भीतर मेडिकल कॉलेज से निलंबन की मांग की है। कार्यकर्ताओ का कहना है कि अगर 24 घंटे के भीतर उन्हें निलंबित नहीं किया गया तो वे मेडिकल कॉलेज का घेराव कर तालाबंदी करेंगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3j4uu0r

No comments:

Post a Comment

JNVST class 9 result 2026 releasing shortly: Know how to check merit list here

The Navodaya Vidyalaya Samiti is expected to release the JNVST Class 9 Result 2026 soon for students who took the lateral entry exam on Febr...