Sunday, November 1, 2020

Bihar Chunav: सैंड आर्टिस्ट ने मतदान को बताया लोकतंत्र का वैक्सीन, मतदाताओं से की ये खास अपील

छपरा
बिहार चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच छपरा के जाने-माने सैंड आर्टिस्ट अशोक ने भी सैंड आर्ट के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया है। सरयू के घाट पर सेंड आर्ट बना कर अशोक ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया है।

सैंड आर्टिस्ट अशोक ने कहा कि लोगों का वोट ही लोकतंत्र का वैक्सीन है। लिहाजा लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट जरूर करें। अशोक ने लोगों को कोरोना संकट के प्रति भी जागरूक किया और कहा कि हमेशा मास्क सेनीटाइजर का प्रयोग करें।

बिहार में दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को वोटिंग है। पहले फेज में 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। तीसरे और आखिरी चरण के लिए 7 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 10 नवंबर को मतगणना के साथ ही बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3eoXzmA

No comments:

Post a Comment

CBSE cancels CTET 2026 Paper 2 at two centres amid exam chaos, re-examination soon

The Central Board of Secondary Education cancelled CTET 2026 Paper 2 at two examination centres after question papers arrived late, causing ...