Sunday, November 1, 2020

ज्योतिरादित्य सिंधिया भूल नहीं पा रहे ‘पंजा’ निशान, डबरा में लोगों से कर दी कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील

ग्वालियर। एमपी में ग्वालियर के डबरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाषण के दौरान जुबान फिसल गई। सिंधिया ने अपने भाषण में कहा कि आने वाले 3 नवंबर को मतदान के दिन हाथ के पंजे वाले बटन को दबाएं और कांग्रेस को जिताएं। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने संभालते हुए कहा कि कमल के बटन को दबाएं और हाथ के पंजे को समेट कर बाहर कर दें।

अशोकनगर में भरी सभा में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- ‘हां, मैं जनता का कुत्ता हूं’

दरअसल, वर्षों कांग्रेस में रहने के बाद करीब 8 महीने पहले सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए, लेकिन उनके जेहन से कांग्रेस नहीं निकल पाई है। यही कारण है कि सभा के दौरान उनके मुंह से यह बात निकल गई। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस भी इस वीडियो को लेकर जमकर तंज कस रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2TIrU68

No comments:

Post a Comment

Karnataka to introduce STEAM education in Government schools, Robotics and Coding to become part of learning

Karnataka will introduce STEAM-based education in government schools, adding robotics and coding to classroom learning to strengthen student...