Monday, November 30, 2020

बिहार न्यूज: भागलपुर के बाद छपरा में अपराधियों के निशाने पर पुलिस, जेल ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को मारी गोली

अमित गिरी, सारण: छपरा मंडल कारा में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान रामाशंकर को अपराधियों ने सोमवार की रात गोली मार दी। अपराधियों की गोली से जख्मी होमगार्ड जवान को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक से आए थे और जेल गेट पर ही फायरिंग शुरू कर दी जिसमें रामाशंकर को गोली लगी और वह गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। जेल के पुलिसकर्मियों ने रामाशंकर को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3lwLoWQ

No comments:

Post a Comment

Agniveer Result 2026: Final merit list date and time expected soon; here is what we know so far

The Indian Army is expected to release the Agniveer 2026 final merit list in the first week of July for candidates who appeared in the Phase...