Sunday, November 29, 2020

किसानों को भड़का रही कांग्रेस? MP के कृषि मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

होशंगाबाद
कृषि बिल को लेकर दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं। वहीं, इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है। अब एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री कमल पटेल ने कुछ किसान संगठनों पर किसानों के नाम पर रोजी रोटी चलाने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन किसानों को बहका रहे हैं और बिचौलिए अच्छा माल लेते हैं।

Madhya Pradesh में कब खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री से जानिए

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई मंडी बंद नहीं होगी। मंडियों को मिलट्री कैंटीन की तरह स्मार्ट किया जा रहा है। स्मार्ट कृषि मंडी में किसानों को डीजल खाद्य और बीज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित है। पंजाब के कुछ किसानों को बहका कर उनसे आंदोलन करवाया जा रहा है। एमपी के किसानों को इससे कोई लेना देना नहीं है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/39spJwA

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...