अमित गिरी, छपरा: जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोला दलित बस्ती में 15 दिनों के अंदर दोबारा भीषण अग्निकांड से हड़कम्प मच गया। मंगलवार की रात को हुई अगलगी की घटना में करीब एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये । इस घटना में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की क्षति पहुंची है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना उस समय हुई। जब पूरी बस्ती के लोग सो रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। बगल के टोले में बारात आई थी और शादी समारोह चल रहा था। वहां मौजूद लोगों ने दलित बस्ती में अगलगी की घटना देखा तो शोर मचाया और वहां पहुंच कर आग बुझाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के दो वाहनों को लगाया गया था। करीब ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2JkMUhI
No comments:
Post a Comment