Wednesday, December 2, 2020

Bihar : बेगूसराय में बेखौफ हैं अपराधी, लूट के दौरान 2 व्यक्तियों को मारी गोली

बेगूसराय
बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से अपराधी बेखौफ हैं। बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूटपाट के दौरान 2 व्यक्तियों को गोली मारी है। बुधवार की देर शाम लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के निकट एन एच 31 पर हथीदह से बलिया जा रहे बाइक सवारों को गोली मार दिया है।

Patna : कमर में महिला बांध रखी थी बेल्ट, पुलिस ने खुलवाया, तो निकला 1 करोड़ का सोना

बताया जा रहा है कि दोनों हथियारबंद लोग अपराधियों को पिस्तौल का भय दिखा कर बाइक और नगद राशि छिनने की कोशिश की है। बाइक सवारों ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी है। इनके पास अपराधियों ने सोने का चेन, अंगूठी और 15 हजार कैश लूट लिए हैं। घायल बाइक सवार की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया गांव के 45 वर्षीय रंजित यादव और सीराजा गांव के कोचिंग संचालक विकास कुमार के तौर पर की गई है।

बिहार: हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..जानें कैसे देते थे पुलिस को चकमा

घायल विकास ने बताया कि वे लोग हाथीदह गांव से रंजीत यादव के बेटे के लिए लड़की देखने गए थे और लौटते वक्त हथियार बंद लुटेरों ने लाखो थाना क्षेत्र के रमजान पुर गांव के समीप लूटपाट की और गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी राजन सिन्हा पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद लूटेरों की पहचान कर गिरफ्तारी की कारवाई शुरू कर दी है।

बिहार चुनाव में हार के बाद चिराग पासवान का बड़ा फैसला, राज्य की सभी कमेटियों को किया भंग

लूट और गोलीबारी की इस घटना से नाराज लोगों ने एन एच 31 को तीन घंटे तक जाम रखा है। बेगूसराय में लगातार बदमाशों के द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं लगातार दो दिनों में तीन हत्या दो फायरिंग की घटना से पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल उठ गया है और लगातार लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

बेतिया में बदमाशों ने एक शख्स के सिर में गोली मारकर की हत्या, जानें क्या थी वजह

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बाइक लूट के दौरान दो लोगों को गोली मारकर घायल किया गया है। पुलिस की टीम बनाकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3lDmvIJ

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...