Wednesday, December 30, 2020

शीशे की छत और हर तरफ घूमने वाली सीटें, रेलवे के नए विस्‍टाडोम कोच में बैठकर आप भी कहेंगे वाह!

नई दिल्‍ली
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने नए विस्‍टाडोम टूरिस्‍ट कोचों (Vistadome tourist coaches) का स्‍पीड ट्रायल पूरा कर लिया है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने इस आलीशान कोच का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें इसकी खासियतें बताई गई हैं। इन कोच में बड़े शीशे की खिड़कियां हैं, शीशे की छत है, ऑब्जर्वेशन लाउंज है और घुमाई जा सकते वाली सीटें हैं। इन सबकी मदद से टूरिस्ट बाहर का नजारा ले सकेंगे। जब ट्रेन टूरिस्ट लोकेशन से गुजरेगी तो शीशे की छत और शीशे की बड़ी खिड़कियों से बाहर आसानी से देख सकेंगे और तस्वीरें भी ले सकेंगे। वहीं घूमने वाली सीटों की मदद से वह सीट पर बैठे-बैठे ही हर तरफ का नजारा ले सकेंगे।

चेन्‍नई में बने है ये नए कोच
ये सभी कोच तकनीकी रूप से काफी एडवांस हैं। इनमें वाई-फाई आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम भी है। इन कोच में बहुत अधिक शीशे का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इसके शीशों को टूट-फूट और स्क्रैच आदि से बचाने के लिए ग्लास शीट लगाई गई है। यह कोच चेन्‍नई की इंटीग्रल कोच फैक्‍ट्री में बने हैं। नए डिजाइन वाले विस्‍टाडोम टूरिस्ट कोच का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ट्रायल पूरा हो गया है। जिन ट्रेनों में ये कोच लगेंगे, वे खासतौर पर टूरिज्म के लिए होंगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस कोच वाली ट्रेन दादर, मडगांव, अराकु घाटी, कश्मीर घाटी, डार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका शिमला रेलवे, कांगडा घाटी रेलवे, माथेरान हिल रेलवे, नीलगिरी माउंटेन रेलवे में चलेगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/38Lwesf

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...