Tuesday, December 29, 2020

Farmers Protest in Patna: 'राजभवन मार्च' के दौरान किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, देखिए VIDEO

दिनकर झा, पटना
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का असर बिहार में भी नजर आने लगा है। यहां के किसान भी आज सड़क पर उतरे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसानों ने 'राजभवन मार्च' निकाला। हालांकि, किसानों के राजभवन मार्च के दौरान उनको रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

जानकारी के मुताबिक, किसान डाकबंगला से आगे बढ़ना चाह रहे थे। पुलिस ने उनको डाकबंगला पर रोकने का प्रयास किया। इसी बीच किसानों से झड़प के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बाद में किसानों ने भी पुलिस को दौड़ा लिया। किसानों की संख्या देखते हुए कुछ देर के लिए पुलिस को भी पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hpR6Jn

No comments:

Post a Comment

SGPGI Nursing Officer admit card 2026 released at sgpgims.org.in: Direct link to download hall tickets here

The SGPGI Nursing Officer recruitment process has entered its final stage with the release of the city intimation slip and the admit card ex...