Saturday, January 30, 2021

Bihar News : देखिए जेडीयू ने कैसे जोड़ दिया लालू प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार से महागठबंधन के मानव श्रृंखला को

पटना । बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि संपत्ति सृजन, भ्रष्टाचार, नरसंहार और अपराध के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने राजनीति को शर्मसार किया था। लेकिन बदलते दौर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सामाजिक सरोकार के विषयों पर मानव श्रृंखला का विश्व रिकॉर्ड बनाया। लेकिनर पॉलिटिकल टूरिस्ट तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की यह अति लघुतम मानव श्रृंखला ने बिहार की राजनीति को शर्मसार करने का काम किया, यह पूरी तरह फ्लॉप रहा। उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल टूरिस्ट तेजस्वी यादव लंबी तैयारी करके मानव श्रृंखला बनाने का दावा कर रहे थे पर हालात यह रही कि अब तक प्राप्त सूचना के आधार पर इनके कुल पारिवारिक संपत्ति जो कि 66 बीघा से अधिक है उसके क्षेत्रफल के बराबर भी लोगों को शामिल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट तौर पर महागठबंधन द्वारा राजद के नेतृत्व में आयोजित मानव श्रृंखला का जो फलाफल है वह बिल्कुल शून्य बटा सन्नाटा रहा और जनता ने इसे राजनैतिक फर्जीवाड़ा करार दिया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3r5Stk2

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...