Saturday, January 30, 2021

ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्री की पदयात्रा से क्यों खुश हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता?

ग्वालियर
ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जनता की समस्याओं को जानने के लिए मंत्री पदयात्रा पर निकले हैं। मंत्री की पदयात्रा कांग्रेस बहुत खुश है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आखिर किसी ने तो शिवराज सरकार की सच्चाई को सामने लाने की हिम्मत की है।

Indore : इंदौर की तस्वीर से शिवराज सरकार की 'फजीहत', प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह ने की बड़ी मांग

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि मैं तो उनको धन्यवाद देता हूं कि वे कम से वे अपनी सरकार के खिलाफ निकले हैं। हम उनको बधाई देते हैं, कम से कम से कम सच्चाई स्वीकार की है। कांग्रेस की जब सरकार थी, तब उन्होंने कोई पद यात्रा नहीं की ना कोई कष्ट था। उन्होंने कहा कि आज बेचारे बेचैन है, अंदर-अंदर घुटन महसूस कर रहे हैं।

ठंड से ठिठुरा MP, पचमढ़ी में 1.6 डिग्री पहुंचा पारा, 18 जिलों में शीतलहर, 2 दिन और भारी

उन्होंने घुटन को लेकर जनता के बीच पदयात्रा के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं। दरअसल, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर इन दिनों ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा पर हैं। वह 2 दिनों तक लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को ना सिर्फ सुन रहे हैं बल्कि उन समस्याओं का भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से निराकरण कराया जा रहा है। यही कारण है कि लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/39zExZM

No comments:

Post a Comment

Madras University result 2026 declared for UG 1st to 4th semesters at unom.ac.in: Direct link to download scorecards

The University of Madras has declared the UG Results 2026 for first to fourth semester students who appeared in the April examinations. Cand...