Sunday, January 31, 2021

इंदौर कलेक्टर ने गणेश जी मांगी माफी, कहा- 'इस गलती के लिए ईश्वर हमें क्षमा करें'

देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर अपने लोगों की वजह से शर्मशार है। इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों ने पिछले दिनों असहाय बुजुर्गों को डंपर में भर कर शहर के बाहर फेंक रहे थे। बुजुर्गों को बाहर फेंकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके बाद प्रशासन हरकत में आई थी। दोषियों कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई लेकिन इंदौर पर लगा दाग धुला नहीं है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह अब भगवान की शरण में पहुंचे हैं।

MP में निकायों पर कब्जा के लिए क्या है बीजेपी का प्लान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से समझें

बेसहारा बुजुर्गों से बेरहमी मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने खजराना गणेश भगवान से माफी मांगी है। वह माघ चतुर्थी के मौके पर मंदिर में ध्वजा पूजन के लिए पहुंचे थे। मंदिर में पूजन-अर्चन और दर्शन के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बुजुर्गों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भगवान गणेश से माफी मांगी है। विनती की है कि इस गलती के लिए ईश्वर हमें क्षमा करें, क्योंकि अधिकारी होने के नाते ये हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3oBTOh4

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...