Friday, January 1, 2021

Delhi Weather Update: नए साल की पहली सुबह ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री तक लुढ़का पारा, 15 सालों का टूटा रिकॉर्ड

नए साल के स्वागत और जश्न के बीच राजधानी दिल्ली में ठंड ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के लोगों को साल के पहले दिन ठंड और कोहरे का टॉर्चर झेलना पड़ा। दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, ये पिछले 15 साल में सबसे कम है। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। कुछ इलाकों में 'बेहद घने कोहरे' के कारण विजिबिलिटी 'शून्य' हो गई। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई। घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/38Vd6Ig

No comments:

Post a Comment

UPSC Prelims result 2026 : Why fewer candidates made it to the Mains this year

The UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026 results reveal a notable trend: fewer candidates have been shortlisted for both the Civ...