Saturday, January 30, 2021

Gopalganj News: बिहार के पंचायत चुनाव में BJP उतारेगी अपने उम्मीदवार, आरा में किया ऐलान

चंदन कुमार, आरा: भाजपा (BJP) बिहार के पंचायत चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी कर रही है। भोजपुर में पार्टी के क्षेत्रीय एक दिवसीय शिविर के दौरान इसका ऐलान किया गया है। बाकी बातों के साथ-साथ आनेवाले पंचायत चुनाव में पार्टी स्तर पर अपना प्रतिनिधि उतारने की बात कही गई है। बंद कमरे में घंटों चले इस प्रशिक्षण शिविर में तमाम कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी और संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने पार्टी के दिए गए निर्देश सभी कार्यकर्ताओं को एवं संगठन में कार्य कर रहे नेताओं को बताया और उस पर अमल करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत चुनाव के लिए भी सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आदेश दे दिया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2YtifT0

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...