Sunday, January 31, 2021

Gopalganj News: कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के सामने फिर हंगामा, आपस में ही भिड़ गए कांग्रेसी... देखिए वीडियो

गोपालगंज: बिहार के कांग्रेस प्रभारी अजीब मुश्किल में फंसे हैं। उनकी बैठक बाद में होती है, हंगामा पहले हो जाता है। जब से वो बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं तब से हंगामे का भूत उनका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी कड़ी में रविवार को भक्त चरण दास और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

भक्त के सामने फिर हंगामा
गोपालगंज में बिहार कांग्रेस संगठन को उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी। जब बैठक के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के सामने ही आपस में हंगामा करने लगे और एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करने लगे। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी नेताओं पर पक्षपात करने, चुनाव के दौरान गलत नीतियों की वजह से दूसरे दल के नेताओं को टिकट देने और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगा रहे थे। आखिर में भक्त चरण दास ने माना कि बिहार विधानसभा चुनाव में सही लोगों को टिकट नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के कार्यकर्ता इसी वजह से नाखुश हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2Yupeev

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...