Friday, January 1, 2021

नए साल के पहले दिन PM मोदी ने दी झारखंड को सौगात, रांची में 108 लाइट हाउस का शिलान्यास

रवि सिन्हा, रांची: नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने रांची में 108 लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड समेत देशभर के गरीबों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि इस परियोजना के तहत केंद्रांश की राशि थोड़ी बढ़ा दी जाती है, तो झारखंड जैसे गरीब प्रदेश के मजदूर और कम आय वर्ग वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। हेमंत सोरेन ने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मजदूर तबके के लोग अधिक वास करते है, ऐसे में उनपर आर्थिक बोझ कैसे कम हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार को चिंतन करने की जरुरत है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/384Bs3m

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...