एमपी के खरगोन में निकाह के 4 साल बाद पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया है। नया कानून बनने के बाद एक ही थाने पर 2 साल में तीसरी बार तीन तलाक का मामला सामने आया है। ड्राइवर पति ने घर पर ही महिला को तीन तलाक बोल दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शर्मनाक! छिंदवाड़ा में बदचलन बताकर दबंगों ने महिला का करा दिया मुंडन, 4 आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर गोगावां थाना क्षेत्र के अदलपुरा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। गोगावां पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित मुस्लिम महिला ने बताया कि वो खंडवा के पदमकुंड क्षेत्र निवासी है। 2017 में अदलपुरा के मोहम्मद शाह से उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद 2 साल तक सब अच्छा रहा। उसके बाद पेशे से ड्राइवर पति मारपीट करने लगा। वह आए दिन मारपीट और गाली गलौज करता था। कई महीनों तक सहन करने के बाद पीड़ित महिला ने परिजनों को जानकारी दी।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3qYlyOG
No comments:
Post a Comment